फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youth died in road accident at sonbhadra

सोनभद्रः ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: shashikant misra Updated Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Two youth died in road accident at sonbhadra
घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala
यूपी में सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी के जंगल में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की शाम ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त सूरज विश्वकर्मा (25) पुत्र स्व जगतराम निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा व राजन यादव (24) पुत्र महेंद्र नाथ यादव निवासी ककरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज जमीन संबंधी विवाद में राबर्ट्सगंज स्थित जिला न्यायालय गया था। उसके साथ बाइक से राजन भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय हथवानी के जंगल में ट्रेलर ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों में से एक ने हेलमेट भी पहन रखा था। ट्रेलर का धक्का इतना तेज था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना दोनों के परिवार वालों को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed