फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youth died due to died ganga on firts monday of sawan for jalabhishek in bhadohi up

सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने गए दो युवक गंगा में डूबे, मौत से मचा हड़कंप

Mon, 06 Jul 2020 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Jul 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Two youth died due to died ganga on firts monday of sawan for jalabhishek in bhadohi up
drowning

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सावन के पहले सोमवार को सेमराधनाथ दर्शन करने गए दो छात्र गंगा में डूब, जिससे उनकी मौत हो गई। दर्शन और जलाभिषेक से पूर्व गंगा स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। मृतकों में एक बीएससी द्वितीय वर्ष और दूसरा 12वीं पास छात्र शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

ऊंज थाना क्षेत्र के अइनछ गांव निवासी सचिन तिवारी(20) पुत्र प्रेम प्रकाश तिवारी कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रयागराज के एक कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह सावन के पहले सोमवार को दोस्तों के साथ सेमराधनाथ दर्शन करने गया था। उसके साथ पड़ोसी गांव जियापुर निवासी प्रियांशु उर्फ छोटू तिवारी(18) पुत्र सुरेश तिवारी भी था। उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन



मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक से पहले सभी दोस्त दिन में करीब 11.30 बजे सेमराध घाट पर गंगा स्नान करने चले गए। इसी बीच नहाते समय छोटू और सचिन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर साथ के दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन दोनों डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साथी युवक भागकर बाहर आए और लोगों को बताया। ग्रामीणों ने दोनों को गंगा में ढूंढने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लंबी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतकों के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे गांव के संतलाल यादव ने बताया कि दोनों छात्र काफी होनहार थे। इस घटना ने समूचे गांव को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed