Varanasi News: वाराणसी में सो रहे दो मजदूरों की थम गई सांसें, गर्मी से माैत की आशंका; पुलिस कर रही पड़ताल
भेलूपुर इलाके में दो मजदूरों की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भेलूपुर इलाके में रामचंद्र शुक्ल चौराहे के समीप सोमवार की दोपहर दो अज्ञात शव मिला। सूचना पर पहुची पुलिस और फील्डयूनिट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवाया।
दोनों अधेड़ की उम्र 55-58 वर्ष के बीच में है। सभी गुरुधाम स्थित लेबर मंडी में काम करते थे, आज काम न मिलने के कारण दोपहर में रामचंद्र शुक्ल चौराहे के पास सो रहे थे।
प्रभारी निरक्षक भेलुपुर गोपाल जी. कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हुई है। दोनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को मर्चरी भेजवाया गया है। वहीं, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कछवा रोड बाजार स्थित अंडरपास के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सूचना देकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ निवासी छेदी सिंह (52) अपने गांव के साथी राजेश पांडेय के साथ चार पहिया वाहन के पार्ट्स लेने बाइक से वाराणसी गए थे। घर वापसी के दौरान कछवा रोड बाजार स्थित अंडरपास के समीप तेज रफ्तार वाहन ने छेदी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छेदी और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मिर्जापुर जिले के कछवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा।
इलाज के दौरान छेदी सिंह की मौत हो गई। राजेश पांडेय के परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के दौरान छेदी और राजेश हेलमेट नहीं पहने हुए थे। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष ने बताया कि कछवा रोड बाजार में लगे सीसी कैमरों की मदद से बाइक पर टक्कर मारने वाले वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।