{"_id":"5a5e13624f1c1b72268b4b5d","slug":"two-women-died-and-eight-injured-tractor-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत और आठ घायल, गंगा स्नान कर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत और आठ घायल, गंगा स्नान कर लौट रहे थे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर/वाराणसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस तो एक की हुई मौत और अन्य के उपचार में हुई देरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए मिर्जापुर गए बनारस के लोगों का ट्रैक्टर वापसी के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मुन्नी देवी (50) और गुलाबी देवी (40) की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया जबकि घायलों को कछवां स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घायलों की मदद के लिए सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। इसके चलते एक महिला की मौत हो गई और अन्य घायलों के उपचार में भी देरी हुई।
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बिहड़ा गांव निवासी धर्म यादव के ट्रैक्टर से मंगलवार को गंगा स्नान के लिए 18 महिला-पुरुष और बच्चे बरैनी गांव गए थे। वापसी के दौरान भैंसा गांव के समीप ट्रैक्टर के सामने एक बाइक सवार स्टंट दिखाने लगा तो चालक नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में बिहड़ा गांव निवासी बच्चन की पत्नी मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई और घायलों को कछवां स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
राजकुमार की पत्नी गुलाबी देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई और परिवार वालों ने उन्हें वापस अस्पताल के बेड पर लिटा दिया, जहां थोड़ी ही देर में मौत हो गई। साथ ही घायल श्याम कुमारी, चमेला देवी, रामना देवी, श्यामा देवी, ओम यादव, सपना, सरोज और संध्या का उपचार कछवां स्थित अस्पताल में किया गया।

पकवान बनाकर हो रहा था इंतजार, माहौल हुआ गमगीन
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस तो एक की हुई मौत और अन्य के उपचार में हुई देरी
- फोटो : अमर उजाला
बिहड़ा गांव से मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए गए लोगों का उनके परिवार के लोग पकवान बनाकर भोजन के लिए इंतजार कर रहे थे। मगर, बिहड़ा से कुछ दूर स्थित भैंसा गांव के समीप हादसे की जानकारी मिली तो ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि त्योहार और स्नान-दान के पर्व पर गांव का माहौल गमगीन हो गया।
सड़क हादसों में तीन जख्मी
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत भेड़हा गांव के सामने नेशनल हाईवे दो पर मंगलवार की सुबह नीलगाय से टकराकर दो युवक घायल हो गए। दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कछवां रोड निवासी मनीष कुमार केसरी ने बताया कि वह अपने सहयोगी कपसेठी के मनोज के साथ बाइक से व्यावसायिक कार्य से वाराणसी जा रहा था।
इसी दौरान भेड़हा गांव में एनएच-दो पर सामने से आई नीलगाय ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे गिरकर दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उधर, बिहड़ा गांव के समीप चंदौली जिले के बबुरी निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने चंद्रप्रकाश को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।