Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two women die in road accidents; Kevla Devi was on her way to get medicine, accompanied by her son.

Varanasi News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी केवला देवी

Thu, 12 Nov 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two women die in road accidents; Kevla Devi was on her way to get medicine, accompanied by her son.
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मां समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। बबुरी थाना क्षेत्र में बीमार मां को उपचार के लिए बाइक से मुगलसराय ले जा रहे बेटे की बाइक सड़क किनारे बिखरी गिट्टी पर अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में 65 वर्षीय मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं अलीनगर थाना क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी से काम कर घर लौट रही 51 वर्षीय महिला को नेशनल हाईवे-19 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान माैत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को शहाबगंज कस्बा निवासी जितेंद्र सोनकर अपनी मां केवला देवी (65) की तबीयत खराब होने पर उन्हें दवा और उपचार के लिए बाइक से मुगलसराय ले जा रहे थे। बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कूड़ा गांव के समीप सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे मां-बेटे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए किनारे रखी गिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे हादसा हुआ। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर, मंगलवार की देर शाम अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुड़खुर्दा गांव निवासी रामेश्वर लाल की पत्नी कुलवंती देवी (51) औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के जीवनाथपुर स्थित एक कंपनी में काम करने गई थीं। काम खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थीं। शाम करीब छह बजे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से कुलवंती देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पति रामेश्वर लाल ने अलीनगर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed