फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two towers will be constructed at Divisional Hospital in Varanasi

मरीजों को राहत: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में बनेंगे दो टावर, एक में चलेगा अस्पताल, दूसरे में रहेंगे स्टाफ

Mon, 27 Apr 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 04:50 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 315.48 करोड़ से 500 बेड के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। यहां एक ही छत के नीचे ओपीडी, इमरजेंसी, सर्जरी आदि की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को राहत होगी। 

विज्ञापन
Two towers will be constructed at Divisional Hospital in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Photo

विस्तार

कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल परिसर में 500 बेड का मल्टी सुप रस्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके बाद एक ही छत के नीचे ओपीडी, जांच, इलाज, सर्जरी आदि की सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि परिसर में दो ट्विन टॉवर भी बनेंगे। इसमें जी+8 मंजिला वाले टॉवर में अस्पताल, जबकि 14 मंजिल वाले दूसरे टॉवर में आवासीय सुविधा होगी। इसमें स्टाफ को रहने की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने दौरे के दौरान मंडलीय अस्पताल के कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में इस समय 318 बेड हैं। इसका ध्वस्तीकरण करते हुए करीब 315.48 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद बीएचयू सहित अन्य अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन


अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग में भूतल के साथ 8 मंजिल और 2 बेसमेंट होंगे। दूसरी बिल्डिंग भूतल के साथ 14 मंजिल की आवासीय होगी। बेसमेंट की पार्किंग में कुल 600 फोर व्हीलर और टू व्हीलर रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; 'ये शादी नहीं हो सकती': मंडप में सपने सजाए बैठा था दूल्हा, महाराष्ट्र से पहुंची प्रेमिका, अरमानों पर फिरा पानी

चिकित्सालय में होंगे नए विभाग, मिलेंगी सुविधाएं
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विद कैथ लैब, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, गैस्ट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नियोनेटोलॉजी विभाग होंगे। इसके अलावा ओपीडी, भर्ती सुविधा, प्राइवेट वार्ड, प्रिजनर वार्ड, मॉर्चरी, आइसोलेशन वार्ड, पैलिएटिव केयर वार्ड, लॉन्ड्री, किचन, कैफेटेरिया, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, स्किल्ड लैब, सर्जरी, मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थो के ओपीडी/वार्ड रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed