फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two teenager missing from religious place ahiyapur jaunpur

धार्मिक स्थल से लापता हुईं दो किशोरियां, बाबा पर लगाया गायब कराने का आरोप

Sun, 30 Jun 2019 04:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
two teenager missing from religious place ahiyapur jaunpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने आई दो किशोरियां शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने वहां के बाबा पर उन्हें गायब कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कदहरा की दलित बस्ती निवासी दो किशोरियां शुक्रवार को अहियापुर स्थित धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने आई थीं। वहां से दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। दोनों अलग-अलग परिवार की थीं।
विज्ञापन


दोनों किशोरियों के परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उन्हें तलाश करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि शुक्रवार को दिन में एक बजे दोनों किशोरियां अपने चाची और भाभी के साथ दर्शन करने गई थीं। उसी समय वहां एक युवक मुंह बांधे आया और किशोरी के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत दोनों ने अपनी भाभी और चाची से की। उसके बाद किशोरियों के साथ दोनों महिलाएं भी मोबाइल छीनने वाले को ढूंढने लगीं। इतने में अचानक दोनों किशोरियां नजर से ओझल गईं। काफी खोजबीन करने के बाद जब वे नहीं मिलीं तो महिलाओं ने बाबा से शिकायत की।

बाबा ने कहा कि जाओ भंडारी पुलिस चौकी पर शिकायत करो। दोनों किशोरियों के परिजनों ने आशंका जताई है कि बाबा ने ही दोनों को गायब कराया है। बाबा का कहना है कि किशोरियां यहां पहली बार नहीं आई थीं। उनके परिवार के लोग काफी दिनों से यहां मत्था टेकने आते हैं।

बाबा का कहना है कि रोजाना सैकड़ों आस्थावान आते हैं। कौन कहां जा रहा है। इस बारे में क्या कहा जा सकता है। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही किशोरियों के बारे में पता कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed