फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two teenage drown in ganaga river and rescued six in ballia

बलिया : मुंडन संस्कार में आए दो किशोर गंगा में डूबे, छह लोगों को नाविकों ने बचाया

Mon, 29 Apr 2019 07:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 29 Apr 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Two teenage drown in ganaga river and rescued six in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर

बलिया के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों के सती घाट और शिवरामपुर घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो किशोर नहाते समय गंगा नदी में डूब गए। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने किशोरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। उधर, स्नान के दौरान डूब रहे छह अन्य लोगों को बचा लिया गया।

विज्ञापन


जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी अरविंद नट के पुत्र का मुंडन संस्कार में गांव के लोग आए थे। मुंडन संस्कार के बीच गांव के चार लड़के कन्हैया (18), सोनू (20), बिजली (16) और मुलायम नट (14) सती घाट स्थित गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान ही चारों अचानक गहरे पानी चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


घाट पर मौजूद और नदी में नहा रहे लोगों ने चारों को बचाने का प्रयास किया। लोगों ने कन्हैया (18), सोनू और बिजली को बचा लिया, लेकिन मुलायम नट को नहीं बचाया जा सका और वह डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने नदी में जाल डलवा कर मुलायम की तलाश शुरू करा दी लेकिन उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गड़वार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव निवासी सूर्यनाथ यादव के पोते के मुंडन संस्कार में पड़ोसी लालजी यादव का पुत्र विनय भी शिवरामपुर घाट गया था। घाट पर गांव के ही अन्य बालक शिवम यादव, ओंकार यादव और अजीत यादव के साथ वह नहाने के लिए नदी में उतरा। नहाते वक्त सभी गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख लोगों ने शोर मचाया तो नाविकों ने किसी तरह तीन बालकों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन विनय का कहीं पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन देर शाम तक डूबे बालक का कहीं पता नहीं चला। नदी में डूबा किशोर नौवीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed