फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two teen boy drown in gomti river sidhauni ghazipur

मछली पकड़ने गए दो किशोर नदी में डूबे, देर रात तक नहीं चला कुछ पता

Wed, 31 Jul 2019 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
two teen boy drown in gomti river sidhauni ghazipur
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव से होकर गुजरी गोमती नदी में नहाते समय बुधवार शाम दो किशोर डूब गए। जानकारी होते ही परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने नदी में जाल डलवाकर किशोरों की तलाश शुरू करा दी।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि सिधौना गांव निवासी सुभाष राम का पुत्र शैलेंद्र कुमार(16) और जयराम राम का पुत्र अरुणत कुमार(14) गांव से होकर गुजरी गोमती नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ने के बाद दोनों शाम को करीब पांच बजे नदी में नहाने लगे।
विज्ञापन


नदी में उछलकूद करते हुए दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख वहां मौजूद अन्य लड़के जब तक उन्हें बचाने की सोचते, तब तक वह पानी के अंदर चले गए। लड़के दौड़कर घर पहुंचे और घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। फिर क्या था, दोनों किशोरों के परिवार सहित ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामबहादुर सिंह, खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से जाल डलवाकर किशोरों की तलाश शुरु करा दी। नदी किनारे बैठे परिजन चीख-पुकार करते रहे।

रात आठ बजे तक किशोरों का पता नहीं चल सका था और लोग तलाश में जुटे थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि किशोरों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed