फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two student drowned in ganga river during bath on third monday of sawan 2020 in ghazipur up

यूपी: सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान करने गए दो छात्र डूबे, तलाश जारी

Mon, 20 Jul 2020 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Two student drowned in ganga river during bath on third monday of sawan 2020 in ghazipur up
मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के बवाड़ा गंगा तट पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे गंगा स्नान करने गए हाईस्कूल के दो छात्र डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुहवल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इसके लिए तटवर्ती मल्लाहों को भी लगाया गया है। उधर छात्रों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ौरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन भी गंगा तट पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में इलाके के सैकड़ों लोग नदी तट पर पहुंच गए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रों का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



इलाके के बड़ौरा गांव निवासी सुजीत गुप्ता( 17) पुत्र बलंवत गुप्ता, संदीप गुप्ता(16) पुत्र केशव गुप्ता और तीसरा साथी अनुज गुप्ता(15) सावन के तीसरे सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने की योजना बनाई। तीनों बाइक से सुबह साढ़े 7 बजे बवाड़ा गंगा तट पर पहुंच गए। सभी हाईस्कूल के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two student drowned in ganga river during bath on third monday of sawan 2020 in ghazipur up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

वहां पहुंचने के बाद बाइक को तट से दूर खड़ा कर और स्नान करने के लिए नदी में उतरे। सुजीत और संदीप ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा के भीतर प्रवेश किया। अचानक नदी की धारा में बहकर गहरे पानी में डूब गए।

उन्हें डूबते देख तीसरा साथी अनुज शोर मचाने लगा। तब तक दोनों छात्र डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तटवर्ती महिलाओं के साथ गोताखोरों को बुलाकर डूबे छात्रों की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

उधर गंगा में दो छात्रों के डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर मिलते ही डूबे छात्रों के गांव के लोग व परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस डूबे छात्रों की खोजबीन में जुट गई है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed