फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suryakumar Yadav will make a strong comeback confident of an Indian victory in the next World Cup

Ghazipur News: जोरदार वापसी करेंगे सूर्यकुमार यादव, अगले विश्वकप में भारत की जीत का भरोसा

Tue, 20 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Suryakumar Yadav will make a strong comeback confident of an Indian victory in the next World Cup
कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की
खानपुर। भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी को लेकर उनके परिवार को पूरा भरोसा है। सूर्यकुमार के चाचा राजकपूर यादव ने कहा कि सूर्यकुमार जल्द ही जोरदार वापसी करेंगे और भारतीय टीम एक बार फिर टी-20 विश्वकप जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूर्यकुमार के पिता अशोक यादव और माता सपना देवी इन दिनों अपने पैतृक गांव हथौड़ा आए हुए हैं। अशोक यादव अपनी मां चनरमा देवी की तबीयत खराब होने पर उनका हालचाल लेने गांव पहुंचे हैं। इस दौरान सूर्यकुमार की सफलता और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उनके माता-पिता ने काशी विश्वनाथ धाम, मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम और गहमर स्थित मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

राजकपूर यादव ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान सूर्यकुमार के माता-पिता ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर उनकी सफलता के लिए मन्नत मांगी। परिवार को उम्मीद है कि सूर्यकुमार जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीतेंगे।उन्होंने कहा कि सूर्य का बादलों की ओट में छिपना और फिर नई ऊर्जा के साथ निकलना प्रकृति का नियम है। इसी तरह सूर्यकुमार भी नई ऊर्जा के साथ वापसी करेंगे। भारतीय टीम की मजबूती पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगले टी-20 विश्वकप में भी भारत के विजेता बनने की पूरी उम्मीद है। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा की ओर से दुबई में आलीशान अपार्टमेंट की बुकिंग के संबंध में राजकपूर यादव ने बताया कि फिलहाल बुकिंग हुई है। सूर्यकुमार की मां सपना देवी के दुबई पहुंचने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed