फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hanuman, the son of the Wind God, set the golden city of Lanka on fire

Ghazipur News: पवनसुत हनुमान ने सोने की लंका को जलाया

Tue, 20 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hanuman, the son of the Wind God, set the golden city of Lanka on fire
गहमर। रामलीला समिति की ओर से करहिया मठिया में रविवार की रात रामलीला में श्रीराम-हनुमान मिलन और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन हुआ। पंडाल में बैठे दर्शक भाव-विभोर हो गए और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मठिया परिसर गूंज उठा। रामलीला समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि रामलीला के प्रथम दृश्य में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता जानकी को खोजते हुए किष्किंधा पर्वत की ओर बढ़ते हैं। पर्वत पर बैठे वानर राज सुग्रीव उन्हें शत्रु समझकर भयभीत हो जाते हैं और अपने परम ज्ञानी मंत्री हनुमान को ब्राह्मण वेश में उनका भेद लेने के लिए भेजते हैं। हनुमान मधुर वाणी में उनसे आने का कारण पूछते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि साक्षात अयोध्या के राजकुमार उनके सामने हैं, तो वह अपने वास्तविक स्वरूप में आकर उन्हें सुग्रीव के पास ले जाते हैं। वहां सुग्रीव अपनी व्यथा सुनाते हैं कि कैसे उनके बड़े भाई बालि ने उनका राज-पाट और पत्नी छीन लिया है। श्रीराम भी सीता हरण की पीड़ा बताते हैं। दोनों एक-दूसरे की सहायता करने का संकल्प लेते हैं। मंच पर बालि और सुग्रीव का युद्ध दिखाया गया। श्रीराम बालि का वध कर देते हैं और सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed