{"_id":"6ad67cef5dd880fd7806cba6","slug":"support-wire-of-an-electricity-pole-snaps-near-durga-puja-pandal-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-162499-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दुर्गा पूजा पंडाल के पास टूटा बिजली के खंभे का सपोर्ट तार, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दुर्गा पूजा पंडाल के पास टूटा बिजली के खंभे का सपोर्ट तार, हादसा बचा
विज्ञापन
जमानिया। नगर के स्टेशन बाजार स्थित न्यू लोहटिया दुर्गा पूजा पंडाल के पास बिजली के खंभे का सपोर्ट तार अचानक टूट गया। संयोग रहा कि टूटकर लटका लोहे का तार चालू विद्युत लाइन के संपर्क में आने से बाल-बाल बच गया, जिससे पूजा पंडाल के पास एक बड़ा हादसा बच गया।
न्यू लोहटिया दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर गोस्वामी ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल के पास लगे विद्युत पोल झुक रहे को सहारा देने के लिए लोहे का सपोर्ट तार बांधा गया था। सोमवार को अचानक यह तार टूट कर नीचे लटकने लगा। उस समय खंभे पर मुख्य विद्युत आपूर्ति चालू थी। अगर यह तार मुख्य तारों के संपर्क में आ जाता या जमीन पर गिर जाता, तो पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा बन सकता था।
विद्युत विभाग की इस लापरवाही के बीच मौके पर मौजूद पूजा समिति के सदस्यों की नजर समय रहते लटकते तार पर पड़ गई। समिति के लोगो ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए आसपास के लोगों को वहां से हटाया। आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मी सदानंद पासवान ने तत्परता दिखाते हुए लटकते तार को सावधानीपूर्वक खींचकर एक किनारे सुरक्षित बांधा, तब जाकर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों व समिति के पदाधिकारियों ने त्योहार के दौरान बिजली विभाग से पूजा पंडालों और मुख्य मार्गों के आसपास ढीले व जर्जर तारों की विशेष निगरानी व मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उप खंड अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी उसे दुरुस्त कराने के लिए कर्मी भेजा जा रहा है।