फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A poignant enactment of the meeting with Shabari and the burning of Lanka

Ghazipur News: शबरी मिलन और लंका दहन का भावपूर्ण मंचन

Tue, 20 Oct 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A poignant enactment of the meeting with Shabari and the burning of Lanka
जमानिया। नगर क्षेत्र के बलुआ घाट स्थित रामलीला मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के आठवें दिन रविवार देर शाम भगवान श्रीराम के वन गमन और वानर सेना से जुड़े मार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। देर रात तक चले मंचन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

रामलीला में सबसे भावुक क्षण प्रभु श्रीराम और माता शबरी के मिलन का रहा। जब श्रीराम ने भक्ति से ओत-प्रोत शबरी के जूठे बेरों को सहज प्रेम से स्वीकार किया, तो उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। कलाकारों ने इस प्रसंग के माध्यम से भगवान की करुणा और भक्त के समर्पण का सुंदर संदेश दिया। इसके उपरांत किष्किंधा में सुग्रीव मित्रता, बालि वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक के प्रसंगों का प्रभावशाली अभिनय किया गया।स अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, संजीत यादव, सुनील गुप्ता, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed