फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two sports hostels in varanasi six coaches lakhs of rupees spent every year but teams not able to win trophy

परेशानी: काशी में दो खेल हॉस्टल, छह प्रशिक्षक, हर साल लाखों रुपये खर्च फिर भी ट्रॉफी नहीं जीत पा रहीं टीमें

Thu, 28 Aug 2025 03:21 PM IST
प्रगति चंद जमुना दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
जमुना दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

Varanasi News: खेल विभाग हर साल लालपुर के फुटबॉल और हॉकी छात्रावासों के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करता है। इन पर रहने और खाने पर खर्च होता है। लेकिन इन टीनों ने अब तक प्रतियोगिता में सफलता हासिल नहीं की है।

विज्ञापन
two sports hostels in varanasi six coaches lakhs of rupees spent every year but teams not able to win trophy
स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल विभाग की ओर से संचालित लालपुर क्रीड़ा संकुल के फुटबॉल और हॉकी छात्रावासों पर हर साल लाखों रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी इन हॉस्टलों की टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक है। तीन-तीन प्रशिक्षकों की नियुक्ति और लाखों रुपये के मासिक मानदेय के बाद भी दोनों टीमों ने किसी भी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता हासिल नहीं की है।

विज्ञापन


खेल विभाग हर साल लालपुर के फुटबॉल और हॉकी छात्रावासों के लिए प्रदेश भर से 25 से 40 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करता है। इन खिलाड़ियों के रहने और खाने पर प्रतिदिन 375 रुपये का खर्च होता है। यानी हर महीने एक खिलाड़ी पर 11,250 रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन


दोनों छात्रावासों को मिलाकर कुल 50 खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए 25,000 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक के मासिक मानदेय और वेतन पर दोनों खेलों के तीन-तीन अनुभवी प्रशिक्षक रखे गए हैं। इनमें एक उप क्रीड़ा अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी परिणाम शून्य ही रहा है। हाल ही में हुए लीग में फुटबॉल टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। वहीं, हॉकी के लिए भी तीन प्रशिक्षक दो अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं लेकिन उनकी टीमों ने भी किसी भी प्रतियोगिता में कोई खिताब हासिल नहीं किया है।


इसे भी पढ़ें; Vaishno Devi Landslide: कोलकाता-जम्मूतवी और बेगमपुरा एक्सप्रेस दो दिन तक रहेंगी निरस्त, ये है वजह

क्या बोले अधिकारी
छात्रावास के खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं। फुटबॉल की टीम ने जिला लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि हॉकी की प्रतियोगिता अभी होने वाली है, जिसमें छात्रावास की टीम खेलेगी। -विमला सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed