{"_id":"68b0215c732e6c230a0d5851","slug":"vaishno-devi-landslide-affect-kolkata-jammutvi-and-begumpura-express-will-remain-canceled-for-two-days-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi Landslide: कोलकाता-जम्मूतवी और बेगमपुरा एक्सप्रेस दो दिन तक रहेंगी निरस्त, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishno Devi Landslide: कोलकाता-जम्मूतवी और बेगमपुरा एक्सप्रेस दो दिन तक रहेंगी निरस्त, ये है वजह
Thu, 28 Aug 2025 02:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:59 PM IST
सार
Varanasi News: जम्मू में हुई भूस्खलन की घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है। यही वजह है कि बनारस से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस के कई कोच में सीटें खाली गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जम्मू में हुई भूस्खलन की घटना के बाद वहां जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम दिखी। बुधवार को दोपहर में कैंट रेलवे स्टेशन से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर, एसी कोच की कई सीटें खाली रहीं। उधर, एहतियातन रेलवे प्रशासन से जम्मू जाने वाली और जम्मू से आने वाली ट्रेनों को कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर नौ से दोपहर 12:40 बजे से रवाना हुई। ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच में कई सीटें खाली ही दिखीं। इधर, रेलवे प्रशासन से जम्मू से चलने वाली 13152 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 27 और 28 अगस्त को कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन
इधर, वाराणसी से 28 अगस्त को बेगमपुरा कैंसल की गई है। वाराणसी से जम्मू जाने वाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 29 अगस्त को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन