{"_id":"69a5ed1ab2933233050ed502","slug":"two-sleeper-buses-found-without-papers-seized-challan-for-20-vehicles-varanasi-news-c-20-vns1056-1308592-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिना कागज मिलीं दो स्लीपर बसें सीज, 20 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिना कागज मिलीं दो स्लीपर बसें सीज, 20 वाहनों का चालान
विज्ञापन
स्लीपर बसों में बस बॉडी कोड के पालन के लिए चलाया अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। होली पर बढ़ती भीड़ को देख संभागीय परिवहन अधिकारियों ने निजी बसों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। स्लीपर बसों में सीट क्षमता और फिटनेस, टैक्स समेत अन्य प्रपत्रों की जांच में दो स्लीपर बसें सीज की गईं। 20 वाहनों का चालान किया गया। उप परिवहन आयुक्त बीएस सिंह के नेतृत्व में आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा, आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने जांच की। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बिठाई जाएं। यात्रियों से किराया अधिक वसूलने की शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने चालकों और संचालकों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं। ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग से बचें। यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह अधिक किराया वसूलने या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।