फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two sisters injured in varanasi at the time of road construction

सीएम योगी के स्वागत को बन रही थी सड़क,पास से गुजर रही सगी बहनों पर गिरा तारकोल

Sat, 27 May 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
two sisters injured in varanasi at the time of road construction
घायल एलिजा फातिमा - फोटो : अमर उजाला
सीएम के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को महमूरगंज में जल्दबाजी में कराई जा सड़क की पैचिंग के दौरान मजदूरों की लापरवाही दो सगी बहनों पर भारी पड़ गई। गर्म कोलतार सड़क पर गिराए जाने के दौरान स्कूटी से कोचिंग जा रही दो बहनों पर जा गिरा और दोनों झुलस गईं।
विज्ञापन


दोनों चीखीं तो आसपास के लोग मौके पर आए और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। इसके बाद दो मजदूरों की पिटाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।

औरंगाबाद निवासी मशहर हुसैन की बेटी एलीना फात्मा स्कूटी से छोटी बहन के साथ घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। एलीना ने बताया कि महमूरगंज क्षेत्र में सड़क पर पैचिंग का काम हो रहा था।
विज्ञापन


उसने स्कूटी का हॉर्न बजाया लेकिन मजदूरोें ने काम नहीं रोका और उनकी लापरवाही से गर्म तारकोल उसके चेहरे व हाथ और छोटी बहन के हाथ-पैर पर जा गिरा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों को डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने दो मजदूरों को हिरासत में लिया। मामला सिगरा थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस को सौंप दिया गया।

थानाध्यक्ष सिगरा गोपालजी गुप्ता ने बताया कि बच्चियों के पिता की तहरीर पर ठेकेदार और मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed