Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sisters from Kashi won bronze medals at the National Thang-Ta Championship.

Varanasi News: राष्ट्रीय थांगता में काशी की दो सगी बहनों ने जीते कांस्य पदक

Fri, 06 Nov 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two sisters from Kashi won bronze medals at the National Thang-Ta Championship.
नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक हुई 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय थांगता प्रतियोगिता में पीएम श्री राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामनगर की दो सगी बहनों अल्पना और तनु यादव ने कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में विद्यालय की कुल पांच छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग के 58 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा अल्पना यादव ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 70 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा तनु यादव ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों बहनों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना राय तथा खेल शिक्षिका संयुक्ता सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed