फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sisters drown in a pit while feeding fishes in mirzapur

यूपीः मछलियों को चारा डालते गड्ढे में डूबीं दो बहनें, मौत

Fri, 06 Sep 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two sisters drown in a pit while feeding fishes in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

क्षेत्र के बहुती गांव के अटारी मजरे में शुक्रवार दोपहर मछलियों को चारा देते समय गड्ढे में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


बहुती गांव के अटारी मजरे के निवासी किशोर कुमार बिंद ने घर के पीछे पांच फीट गहरा गड्ढा खोदवाया है। इसमें मछली पालन करते हैं। किशोर की बड़ी पुत्री अनामिका (7) और छोटी बेटी अरांसी (4) शुक्रवार की दोपहर मछलियों को चारा देने पहुंचीं। चारा डालते समय पैर फिसलने से अरांसी गड्ढे में गिर गई। यह देख बड़ी बहन अनामिका ने अरांसी का हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी गड्ढे में गिर गई। उस समय आसपास कोई नहीं था। 
विज्ञापन


काफी देर बाद अनामिका का छोटा भाई पांच वर्षीय विशाल भी मछलियों को चारा खिलाने पहुंचा तो देखा की छोटी बहन अरांसी का शव उतराया है। विशाल ने घर पहुंच कर मां आशा देवी को जानकारी दी। परिजनों ने अरांसी का शव निकाला। गड्ढे में जब तलाश की तो अनामिका का भी शव मिला। लालगंज थानाध्यक्ष श्यामबिहारी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
मरदह (गाजीपुर)। क्षेत्र के सिंगेरा गांव के पास शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन फोरलेन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गिरने से बालक की मौत हो गई। सिंगेरा गांव निवासी रमेश गुप्ता का पुत्र मोहित गुप्ता (8) शुक्रवार की शाम खेत गया था। इसके बाद वह सड़क किनारे से आ रहा था। इसी बीच फोरलेन के पानी से भरे गड्ढे में गिर कर डूब गया। परिजन उसे खोजते हुए गड्ढे के पास पहुंचे तो देखा कि शव उतराया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed