{"_id":"5b0ac4244f1c1bf56e8b4eb3","slug":"two-sister-died-due-to-lightning-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो बहनों की मौत, किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो बहनों की मौत, किशोर झुलसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 27 May 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले में रविवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। आसमान में बादल छाए और फिर कुछ देर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान आकशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर झुलस गया। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिछले दो दिनों से जिले में तापमान 44 डिग्री के पार था। रविवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद करीब पौने चार बजे हल्की बारिश और आंधी शुरू हो गई।
जिले के बभनी थाना के चपकी गांव में तुलसी गुप्ता की दो लडकियां मीरा (18) और लक्ष्मी (12) खेतों में बंधे बैलों को छोड़ने गई थीं। बैलों को छोड़कर वहीं महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गईं। कुछ ही दूर पर पेड़ के नीचे राजू (16) पुत्र जगदीश भी बैठा था।
विज्ञापन
इतने में ही तेज गरज के साथ आंधी-पानी आ गया। इसी दौरान बिजली गिरी जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गई। इससे मीरा की मौके पर मौत हो गया। जबकि ने लक्ष्मी ने सीएचसी में दम तोड़ दिया।
उधर राजू भी बिजली चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।