{"_id":"5f93caa52c40fb1fc33dca9c","slug":"two-sides-people-clashed-in-land-dispute-old-man-died-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर, एक बुजुर्ग की मौत
Sat, 24 Oct 2020 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जमीन विवाद को लेकर पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बेरमा गांव निवासी रामबचन(65) पुत्र रामदेव का अपने भतीजे तीर्थराज पुत्र चंद्रभान से भूमि विवाद चल रहा था। इसी मामले में शुक्रवार रात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भतीजे ने ईट पत्थर से हमला कर रामबचन को घायल कर दिया।
विज्ञापन
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया गैर इरादतन हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।