फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sides people clashed for boundary building in temple complex police force deployed in Varanasi

वाराणसी: मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

Sat, 22 May 2021 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 02:31 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की ओर से कोर्ट में मुकदमा किया गया था। जिसमें कहा गया कि एक साइड पर बंजर जमीन है और एक साइड पर मंदिर है। लेकिन कुछ महीने पहले ही वह मुकदमा हार गए। इसके बाद वहां निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद वहां दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Two sides people clashed for boundary building in temple complex police force deployed in Varanasi
मंदिर की दीवार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में भेलूपुर थाना के बजरडीहा में सुबह ही दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाल निर्माण के विरोध में एक पक्ष ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कुछ महिलाओं ने सुंदरपुर स्थित बृज एन्क्लेव मोड़ के पास बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। हालांकि पांच से सात मिनट के अंदर ही पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर हटा दिया। पुलिस के अनुसार धरना देने वालों की वीडियोग्राफी कराई गई है। पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बजरडीहा चौकी क्षेत्र के सरायसुर्जन मोहल्ले में सुरजन बाबा के मंदिर परिसर की जमीन को लेकर स्थानीय निवासी गुड्डू की ओर से 2009 में मुकदमा दायर किया गया था। अप्रैल माह में गुड्डू मुकदमा हार गया तो इलाके के ही रहने वाली राधा तिवारी की ओर से सुबह मजदूरों को बुलाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन


यह देखते ही गुड्डू से जुड़े पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। निर्माण कार्य रुकवाने के लिए गुड्डू जब भेलूपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देने गया तो पुलिस ने बैठा लिया। इस बात की जानकारी पाते ही मोहल्ले के 50 से अधिक की संख्या में लोगों ने मंदिर परिसर पहुंच निर्माण कार्य रुकवाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बंजर जमीन है और पूर्व से ही यहां मंदिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two sides people clashed for boundary building in temple complex police force deployed in Varanasi

पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कुछ महिलाएं सुंदरपुर-लंका मार्ग स्थित बृज एन्क्लेव मोड़ के पास बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। हालांकि पांच से सात मिनट के अंदर ही पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर हटवाया। एहतियातन इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि गुडू लाल के तरफ से 2009 में कोर्ट में मुकदमा किया गया था कि यह जमीन बंजर और यहां मंदिर है। डेढ़ माह पूर्व मुकदमा हार गए हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार ये जमीन राधा तिवारी की है। इस पर निर्माण कार्य का विरोध गुड्डू की ओर से किया गया। अशांति फैलाने के आरोप में गुड्डू को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed