फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two scammer machines for cleaning Ganga from Assi to Rajghat

अस्सी से राजघाट तक गंगा सफाई के लिए दो स्कैमर मशीनें

Sun, 13 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two scammer machines for cleaning Ganga from Assi to Rajghat
गंगा में बढ़ते प्रदूषण को दूर करने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्सी से राजघाट के बीच गंदगी को साफ करने के लिए दो स्कैमर मशीनों का प्रस्ताव प्रशासन ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि गंगा में अस्सी से राजघाट के बीच पहले स्कैमर मशीन से सफाई होती थी। बाद में इसको हटा दिया गया था। अब दोबारा दो मशीनों की मांग शासन से की गई है। इसके अलावा गंगा में बढ़ रहे प्रदूषण और शैवाल की समस्या से निपटने के लिए बीएचयू के नदी विज्ञानियों से परामर्श लिया जाएगा। उनके निर्देशानुसार गंगा स्वच्छता की दिशा में कार्य होंगे। इन सभी कार्यों का खर्च नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के तहत होगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दस दिनों से गंगा में शैवाल के कारण अस्सी से राजघाट के बीच पानी का रंग हरा हो गया था। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम ने मिर्जापुर से वाराणसी तक बीच गंगा में पानी की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में सीवेज, एसटीपी का संचालन, गंगा में प्रवाह और अविरलता बढ़ाने का सुझाव दिया गया था। इसके साथ ही विंध्याचल के एसटीपी से बहकर आने वाले शैवालों की लापरवाही पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed