फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two players from Banaras made 88 runs, Ghazipur could make only 95 runs against the target of 146.

Varanasi News: बनारस के दो खिलाड़ियों ने ही बना दिए 88 रन, 146 के लक्ष्य के सामने गाजीपुर बना पाई सिर्फ 95 रन

Thu, 26 Feb 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two players from Banaras made 88 runs, Ghazipur could make only 95 runs against the target of 146.
बीएचयू में बुधवार को आदर्श फाउंडेशन अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहला सेमीफाइनल मैच में भदोही ने गोरखपुर को सुपर ओवर में हरा दिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बनारस 11 ने गाजीपुर 11 को 50 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की पूरी टीम बनारस के तीन खिलाड़ियों के बराबर भी रन नहीं बना सकी। गाजीपुर की टीम ने 95 रन बनाए जबकि बनारस के सिर्फ दो खिलाड़ियों ने ही 88 रन ठोक डाले।
विज्ञापन


बुधवार को रुइया ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की पूरी टीम 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें दीपक ने 41 और दीप 22 रन बनाए। वहीं, भदोही के अनूप के तीन विकेट निकालकर गोरखपुर की कमर तोड़ दी। शाहनवाज और अंशु ने 2-2 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी भदोही की टीम 19.1 ओवर में 101 रन ही बना पाई। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया।
विज्ञापन


भदोही के अनूप को मैन ऑफ द मैच
सुपर ओवर में भदोही की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 9 रन ही बना सकी। गोरखपुर के दो बल्लेबाज सिर्फ तीन ही रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह भदोही ने सुपर ओवर में मैच में जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भदोही के अनूप को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन के 68 रन और आदित्य के 21 रन
दूसरे मैच में बनारस 11 ने गाजीपुर 11 को 50 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर बनारस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा अमन के 68 रन और आदित्य के 21 रनों का योगदान रहा। गाजीपुर 11 की तरफ से टिंकू ने दो विकेट और अनीश व राज ने एक-एक विकेट लिया। दूसरी ओर गाजीपुर 11 के छह खिलाड़ी 20 ओवर की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही जोड़ पाई। इसमें सबसे ज्यादा आयुष के 25 और सार्थक के 15 रन रहे। वाराणसी के आर्यन ने दो और आयुष व महावीर ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 68 रन बनाने वाले बनारस के अमन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed