फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two planes diverted to Varanasi due to bad weather

खराब मौसम की वजह से दो विमान वाराणसी डायवर्ट

Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two planes diverted to Varanasi due to bad weather
मौसम खराब होने की वजह से मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो विमान डायवर्ट होकर पहुंचे। स्पाइसजेट का विमान एसजी 768 दोपहर 12.30 बजे 126 यात्रियों को लेकर बंगलूरू से पटना जा रहा था। 2.30 बजे पटना हवाई क्षेत्र में विमान पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से विमान को उतरने की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर वाराणसी भेजा गया। 3.15 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को नाश्ता कराया गया। मौसम ठीक पर 4.45 बजे विमान यात्रियों को लेकर पटना रवाना हुआ। वहीं, दूसरी ओर इंडिगो विमान संख्या 6ई 2033 दिल्ली से रांची जा रहा था। रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी। यह विमान शाम 6.30 बजे 167 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed