फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two plane mishap on run way at varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट के रन-वे पर आमने-सामने आ गए विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 13 Jun 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jun 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Two plane mishap on run way at varanasi airport
demo pic
बनारस के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रन-वे पर मंगलवार को दो विमान आमन-सामने आ जाने से खलबली मच गई। पायलट की सतर्कता से विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


अधिकारियों की माने तो एक विमान के पायलट की बड़ी लापरवाही की वहीं दूसरे पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से रह गया और सभी यात्रियों की जान बचा लिया। पूरे मामले की रिपोर्ट बीसीएएस तथा डीजीसीए को भेज दिया गया। इस घटना के दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 3175 उड़ान भरने के लिये रनवे पर पहुंचा। जैसे ही रफ्तार भरा उसी समय स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 705 भी होल्डिंग प्वाइंट से 10 मीटर रनवे की तरफ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो विमान की कमान संभाल रहे पायलट ने रनवे पर सामने विमान देखते ही इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग करते हुए विमान को रोक लिया। वहीं दूसरी स्पाइसजेट के विमान का पायलट भी विमान को रोक लिया। इससे दोनों विमान में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गये। 

डेढ़ घंटे की देरी से उड़ा विमान 

Two plane mishap on run way at varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट
इमरजेंसी ब्रेक लगने के चलते इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बैठे बुरी तरह डर गये। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान को पायलट ने वापस ला कर एप्रन पर खड़ा कर दिया।

वहीं स्पाइसजेट के पायलट को बुलाकर पूछताछ व जांच पड़ताल करने के बाद दिल्ली के लिये रवाना कर दिया गया। वहीं इंडिगो के विमान की जांच पड़ताल की गयी। डेढ़ घंटे की देरी से इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली के लिये उड़ान भर सका।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एटीसी ने स्पाइसजेट के विमान को फिलहाल होल्डिंग प्वाइंट पर खड़े रहने के निर्देश दिये थे। इंडिगो के बाद उसे उड़ान भरना था। प्रथम दृष्टया उसकी गलती नजर आ रही है।

एयरपोर्ट निदेशक एके राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्पाइस जेट के पायलट की गलती नजर आ रही है। उसे तत्काल बुलाया गया। बाद में जांच पड़ताल के बाद जाने दिया गया। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विभागीय जांच की जायेगी उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed