फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two pipa bridges to be built in Ganga Gomti to connect three districts, government approval

तीन जिलों को जोड़ने के लिए गंगा-गोमती में बनेगा दो पीपा पुल, शासन से मिली मंजूरी

Fri, 30 Oct 2020 11:32 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two pipa bridges to be built in Ganga Gomti to connect three districts, government approval
पीपा पुल (सांकेतिक तस्वीर)।

वाराणसी जिले के दो घाटों पर पीपा पुल बनाकर चंदौली जौनपुर गाजीपुर के आंचलिक हिस्सों को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दोनों घाटों पर कार्ययोजना बनाने के साथ टेंडर की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। पीपा पुल बन जाने से चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


गोमती घाट रजला और मार्कंडेय महादेव के समीप कैथी गंगा नदी के घाट पर पीपा पुल निर्माण कराया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने की थी। शासन ने इसे हरी झंडी दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग इस प्रक्रिया में जुट गया है। 
विज्ञापन



माना जा रहा है कि 2021 के जनवरी में लोगों के लिए आवागमन चालू हो जाएगा। गोमती घाट रजला में पुल बनने से जौनपुर से बाया गाजीपुर आजमगढ़ जौनपुर होते हुए पहाडि़या सारनाथ वाराणसी सीधा जुड़ जाएगा। दूरी कम होने से लोगों को सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारकंडेय महादेव से चंद कदम दूरी पर गंगा घाट पर कैथी ग्राम सभा में गंगा घाट पर पुल बनने से चंदौली और गाजीपुर यात्रा करने वाले लोगों के लिए आसानी होगी। साथ ही मार्कंडेय महादेव का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी। 

चंदौली से हजारों लोगों का आवागमन वाराणसी के लिए होता है। जिसके लिए लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग के अनुसार टेंडर प्रक्रिया नवंबर में पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि 2021 में नए साल में लोगों को तोहफा के रूप में मिल सकता है। 

गंगा-गोमती में पुल बनाने का काम तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इससे आसपास के लोग कम दूरी तय कर अपना सफर पूरा कर सकेंगे। - सुग्रीव राम, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed