फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two PhonePe employees died in road accident in Varanasi

Varanasi Accident: तेज रफ्तार ने उजाड़ दी दो परिवारों की दुनिया, हादसे में फोन-पे के दो कर्मचारियों की मौत

Sat, 26 Oct 2024 10:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 26 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

वाराणसी जिले में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से फोन-पे के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Two PhonePe employees died in road accident in Varanasi
मृत युवकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका-भीटी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार दो युवकों की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। दोनों की पहचान आदमपुर थाना के कज्जाकपुरा निवासी अजय यादव (26) और चंदौली के पीडीडीयू नगर के न्यू महाल निवासी उमेश प्रसाद केशरी (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक फोन-पे कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन


वाराणसी से चार युवक दो बाइक से पीडीडीयू नगर गए थे। साहिल की बाइक पर मनीष और मनीष की बाइक पर अजय और उमेश बैठे थे। दोनों बाइक पर सवार युवक शाम करीब छह बजे लंका-भीटी ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने अजय और उमेश की बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार अजय व उमेश सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए एक अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


साथ चल रहे साहिल व मनीष ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता था अजय, पत्नी और मां हुई बेसुध

ट्रॉमा सेंटर पहुंचे दोनों युवकों के परिजनों का करुण क्रंदन सुन कर लोगों की आखें नम हो गईं। अजय यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी वंदना के साथ हुई थी। पति के मौत की खबर लगते ही पत्नी वंदना व मां शोभा यादव रोते-रोते बेसुध हो गईं। बहन शालू यादव और पिता राजनाथ यादव बदहवास थे।

दूसरी ओर उमेश के दो भाई हैं। वो मूल रूप से बिहार के भभुआ सोनहर का निवासी हैं। पिछले 25 साल से पीडीडीयू नगर के न्यू महाल नई सट्टी में मकान बनाकर उसके परिजन रहते हैं। बेटे की मौत की खबर लगते ही पिता गुलाबचंद व मां तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed