फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two people died in mirzapur bus accident

गठबंधन कार्यकर्ताओं की बस ने स्कार्पियो और बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, 4 घायल

Fri, 17 May 2019 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
two people died in mirzapur bus accident
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हो रही एक राजनीतिक सभा के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही बस ने एक स्कार्पियो और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास हुआ।

विज्ञापन


बस की टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन स्कार्पियो सवार घायलों और एक बाइक सवार को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चारों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पटना और गोरखपुर निवासी पांच लोगों की टीम मध्य प्रदेश सतना से प्रिज्म सीमेंट के अधिकारियों की बैठक कर लौट रहे थे। गाड़ी पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास पहुंची थी, तभी सामने से पूर्व सीएम अखिलेश-मायावती की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने स्कार्पियो और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस के धक्के से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस एक्सीडेंट में पटना निवासी चंदन कुमार(30), विनय कुमार(40) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पास ही जनसभा में मौजूद सीओ सदर संजय सिंह और पड़री थाना प्रभारी साजिद सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकला गया।

घायल स्कार्पियो सवार पटना निवासी अरुण कुमार(50), गोरखपुर निवासी सुधीर कुमार उपाध्याय(48), अमरेंद्र सिंह(34) और बाइक सवार सतीश पांडेय(35) को उपचार के लिए एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर चारो को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed