फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people die from heat stroke in Cholapur

चोलापुर में हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत

Tue, 16 May 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी Updated Tue, 16 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two people die from heat stroke in Cholapur
बीएचयू परिसर में धूप से बचने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक कर जाती युवतियां।
कई दिन से चिलचिलाती धूप और गर्मी जानलेवा हो गई है। सोमवार को चोलापुर थाना क्षेत्र में हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को इसमें कमी आई लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दो-तीन दिन मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


 दुल्लहपुर (गाजीपुर) निवासी भैया लाल (50) दोपहर में बलरामगंज से साइकिल से घर लौट रहे थे। कपिसा मोड़ पहुंचने पर अचानक सड़क पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से विवाद के बाद परिवारीजन पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस को देने के लिए तैयार हुए। परिवार के लोगों का कहना था कि भैया लाल की मौत धूप लगने से हुई है।
विज्ञापन


वहीं, ताला स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते समय टिसौरा निवासी मजदूर लालचंद बनवासी (55) को दोपहर में पेट दर्द होने पर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि वह हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गया है। कुछ देर बाद इलाज के दौरान लालचंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed