फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two parties clashed over the wall built on the way to the temple

Varanasi News: मंदिर के सामने दीवार बनाने का विरोध, नौ थानों की फोर्स पहुंची; आश्वासन पर शांत हुए लोग

Mon, 30 Jun 2025 12:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

चोलापुर के चंदापुर में मंदिर के रास्ते पर दीवार निर्माण के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और बजरंग दल के कार्यकर्ता दीवार हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। तनाव को देखते हुए अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बातचीत का दौर जारी है।

विज्ञापन
Two parties clashed over the wall built on the way to the temple
बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंदापुर गांव में 200 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर के सामने दीवार खड़ी करने के विरोध में सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सभी चंदापुर चौकी के सामने शिव मंदिर के पास नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि रविवार तक मसले का समधान करा दिया जाएगा। तब जाकर लगभग छह घंटे बाद दोपहर 2 बजे लोग शांत हुए और धरना खत्म हुआ।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि कुछ दूरी पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। बीते 26 जून को कुछ लोगों ने हनुमान मंदिर के सामने दीवार खड़ी करने की चर्चा की। इसे लेकर उन्होंने चोलापुर थाने की पुलिस को लिखित सूचना दी। सूचना देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण 27 जून को उन्हीं लोगों ने मंदिर के सामने जबरन दीवार खड़ी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।इससे आहत होकर बजरंग दल के संयोजक पप्पू मिश्रा और सह-संयोजक मनोज कुमार मिश्रा के साथ ही अधिवक्ता प्रिंस चौबे, विनोद कुमार उपाध्याय और अनिल कुमार मिश्रा के साथ ग्रामीण चंदापुर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

सूचना पाकर नौ थानों की फोर्स, पीएसी और अर्धसैनिक बल के साथ डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था और मुख्यालय) शिवहरी मीणा मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर अमित कुमार भी राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। एसडीएम सदर ने कहा जांच के बाद दीवार के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed