फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two parents shot a stepmother in property dispute

संपत्ति विवाद में सौतेली मां को दो गोली मारी

Mon, 01 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two parents shot a stepmother in property dispute
गन
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत पातालेश्वर मुहल्ले में रविवार रात करीब सवा नौ बजे हुई दो राउंड फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। गोली चलने के कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि मुहल्ले की मीरा अग्रहरि (45) अपने घर के दरवाजे के सामने खून से लथपथ गिरी पड़ी हैं। आनन-फानन में मीरा को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के मद्देनजर मलदहिया स्थित निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद में मीरा के सौतेले बेटे राकेश अग्रहरि ने उन पर फायरिंग की है। वारदात के बाद वह फरार हो गया है।
विज्ञापन



परचून दूकानदार बंशीधर अग्रहरि की पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। इस समय बंशीधर दूसरी पत्नी मीरा और उनकी दो बेटियों व एक बेटे के साथ पातालेश्वर मुहल्ले में रहते हैं। वहीं, बंशीधर की पहली पत्नी का बेटा राकेश अग्रहरि एक भाई और दो बहनों के साथ पुराने मकान में रहता है। बताया जाता है कि पहले से चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर रविवार रात राकेश पातालेश्वर मुहल्ले में पहुंचा। इस दौरान घर के बाहर खड़ी मीरा से उसकी कहासुनी हो गई। मीरा के अनुसार इसी दौरान अचानक राकेश ने असलहा निकाला और उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन



गोली की आवाज सुनाई देते ही आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। थोड़ी देर बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मीरा को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक गोली मीरा की ठुड्डी और दूसरी कमर पर लगी है। सीओ दशाश्वमेध सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मीरा के बयान के आधार पर राकेश के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed