कमिश्नरेट वाराणसी के दो अफसरों का तबादला: ASP मनीष शांडिल्य को बनाया गया अपर पुलिस उपायुक्त,कौन हैं IPS मनीष ?
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के दो अफसरों का ट्रांसफर गैर जनपद के लिए किया है। आईपीएस संतोष कुमार मीणा को प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और आईपीएस लखन सिंह यादव को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएस संतोष कुमार मीणा को प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और आईपीएस लखन सिंह यादव को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जबकि अलीगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात मनीष शांडिल्य को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
2018 बैच के आईपीएस मनीष ने प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। वह मूल रूप से राजस्थान के करौली के निवासी हैं।
जिसमें 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें बतौर अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक यह सीओ व एसीपी के पदों पर तैनात थे। लखनऊ में तैनात अनिल कुमार यादव स्थानांतरण नोएडा कर दिया गया है। गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ में तैनाती दी गई है।
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास को लखनऊ में ही तैनाती दे दी गई है। 2018 बैच के साद मियां को बरेली से नोएडा, मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से वाराणसी कमिश्नरेट, अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट, राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, संदीप कुमार मीणा को मथुरा से मुरादाबाद, संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज, अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर और लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनाती दी गई है।