फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two new underpasses will built near Chowka ghat and Andharapul in varanasi people get relief from road jam

वाराणसी: चौकाघाट और अंधरापुल के पास बनेंगे दो नए अंडरपास, जाम का झंझट होगा खत्म

Sun, 01 Aug 2021 01:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Aug 2021 01:35 AM IST
सार

चौकाघाट के पास बनने वाले अंडरपास को घौसाबाद-लच्छीपुरा की ओर खोला जाएगा। वहीं, अंधरापुल के पास बनने वाले अंडरपास को नदेसर-खरबुजा शहीद मार्ग पर खोला जाएगा। अंडरपास की मदद से कैंट और लहरतारा की ओर से आने वाले वाहनों को नदेसर, और चौकाघाट से वरुणा पार जाना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
Two new underpasses will built near Chowka ghat and Andharapul in varanasi people get relief from road jam
अंधरापुल और चौकाघाट के पास अक्सर लगता है जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए अंधरापुल और चौकाघाट के पास दो नए अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके रेलवे और प्रशासन को भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसकी डिजाइन बनेगी और काम शुरू होगा। इसके निर्माण होने से वरुणा पार जाने वालों को दो नए रास्ते मिलेंगे। इसके चलते अंधरापुल और चौकाघाट के पास लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


चौकाघाट के पास बनने वाले अंडरपास को घौसाबाद-लच्छीपुरा की ओर खोला जाएगा। वहीं, अंधरापुल के पास बनने वाले अंडरपास को नदेसर-खरबुजा शहीद मार्ग पर खोला जाएगा। अंडरपास की मदद से कैंट और लहरतारा की ओर से आने वाले वाहनों को नदेसर, और चौकाघाट से वरुणा पार जाना आसान हो जाएगा। साथ ही अंधरापुल और चौकाघाट मुख्य चौराहों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन


इन अंडरपास मार्गों से चार पहिया के साथ दो और तीन पहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। बड़े वाहनों को इस अंडरपास मार्ग से गुजरने पर रोक रहेगी। इससे इन चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात कमिश्नरेट) विकास कुमार ने कहा कि  चौकाघाट और अंधरापुल चौराहे पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए दो अंडरपास बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव और नक्शा तैयार कर प्रशासन व रेलवे को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed