फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two more railway lines will be laid between Cantt to Pandit Deendayal Junction, will get this benefit

Varanasi: कैंट से पंडित दीनदयाल जंक्शन के बीच बिछाई जाएगी दो और रेलवे लाइन, मिलेगा ये फायदा

Sat, 21 Jan 2023 08:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 21 Jan 2023 08:12 AM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 70 मालगाड़ियां गुजरती हैं। इनमें ज्यादातर शिवपुर की ओर से आती हैं, जो कैंट रेलवे स्टेशन से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए जाती हैं। इन मालगाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर पांच, छह, सात, आठ और नौ से भेजा जाता है। कई बार मालगाड़ियों के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों को यार्ड में रोकना पड़ता है।

विज्ञापन
Two more railway lines will be laid between Cantt to Pandit Deendayal Junction, will get this benefit
कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक दो और रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इन रेेलवे लाइनों के बनने के बाद उन्हीं से सभी मालगाड़ियां चलाई जाएंगी। हालांकि इस समय कैंट से चौकाघाट तक रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 70 मालगाड़ियां गुजरती हैं। इनमें ज्यादातर शिवपुर की ओर से आती हैं, जो कैंट रेलवे स्टेशन से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए जाती हैं। इन मालगाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर पांच, छह, सात, आठ और नौ से भेजा जाता है। कई बार मालगाड़ियों के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों को यार्ड में रोकना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर पंडित दीनदयाल जंक्शन तक दो और रेलवे लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। इससे अब चार लाइनें हो जाएंगी। यह कार्य काशी रेलवे स्टेशन पर पुल बनाए जाने के बाद किया जाएगा। पहले चरण में कैंट स्टेशन से चौका घाट के पास तक एक नई लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


भविष्य में कैंट रेलवे स्टेशन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक मालगाड़ियों के लिए दो और लाइनें बिछाई जाएंगी। हालांकि इस समय मालगाड़ियों के परिचालन में और सुधार करने के लिए कैंट स्टेशन से एक गुड्स बाईपास लाइन बिछाई जा रही है। - गौरव दीक्षित, निदेशक कैंट रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed