फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two miscreants were shot in an encounter with Crime Branch, Ramnagar and Sigra police

क्राइम ब्रांच, रामनगर और सिगरा पुलिस संग हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants were shot in an encounter with Crime Branch, Ramnagar and Sigra police
सिगरा के फातमान रोड पर शुक्रवार शाम सवा चार बजे स्कूटी सवार महिला की चेन लूटकर भागे बाइक सवार दो बदमाशों को कमिश्नरेट पुलिस ने शाम साढ़े छह बजे रामनगर बंदरगाह के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच, रामनगर और सिगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों का बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। दोनों बिहार के भभुआ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

चौकाघाट स्थित काटन मिल के रहने वाले चिकित्सक डॉ. वीके त्रिपाठी अपनी बेटी दिव्या अंकुश तिवारी को लेकर स्कूटी से महमूरगंज की ओर जा रहे थे। सिगरा फातमान के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने बेटी के गले से चेन झपट्टा मार छीन लिया। इस दौरान बेटी के चीखने चिल्लाने पर दोनों बदमाश सिगरा की ओर ही किसी गली में मुड़ गए। चेन स्नेचिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिटी कमांड कंट्रोल के जरिये फुटेज खंगालते हुए क्राइम टीम को लगाया।
विज्ञापन

इसी बीच सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला को देर शाम सूचना मिली कि चेन लुटेरे रामनगर बंदरगाह के पास मौजूद हैं तो रामनगर थानाध्यक्ष अश्विनी पांडेय और क्राइम ब्रांच की टीमें अलर्ट हुई और घेराबंदी शुरू की। फोर्स ने बंदरगाह मार्ग को घेरा तो बदमाशों ने देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों को तुरंत रामनगर चिकित्सालय ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाश की पहचान मंजूर आलम और महताब आलम निवासी खलासपुर भभुआ बिहार के रूप में हुई। अंतरराज्यीय दोनों बदमाश के कब्जे से दो अवैध असलहा, कारतूस, लूट की चेन और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed