फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two lakh people will sing Vande Mataram in the nectar festival of independence

आजादी के अमृत महोत्सव में दो लाख लोग गाएंगे वंदेमातरम

Fri, 19 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people will sing Vande Mataram in the nectar festival of independence
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काशी प्रांत की ओर से मंडल में आज से आयोजन शुरू होंगे। एक महीने तक चलने वाले महोत्सव में तिरंगा यात्रा, भारत माता की झांकी, आरती और सामूहिक वंदेमातरम का आयोजन आकर्षण का केंद्र होगा। शहर में 21 जगहों पर एक साथ उद्घाटन के आयोजन आरंभ होंगे। यह जानकारी काशी प्रांत के अमृत महोत्सव के सहसंयोजक डॉ. शुकदेव त्रिपाठी व कमलनयन ने पराड़कर भवन में दी।
विज्ञापन

डॉ. शुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि 19 नवंबर से एक महीने के अमृत महोत्सव की शुरुआत होगी और यह 19 दिसंबर तक चलेगा। 20 से 30 नवंबर तक 117 स्थानों पर एक साथ तिरंगा यात्रा, एक से 15 दिसंबर तक भारत माता की आरती 464 जगहों पर होगी। वहीं 16 दिसंबर को शहर दक्षिणी और उत्तरी में सामूहिक वंदेमातरम में एक-एक लाख लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

डॉ. त्रिपाठी व कमलनयन ने कहा कि स्वाधीनता का संघर्ष इस ‘स्व’ की पुनर्स्थापना के लिए किया जाने वाला चरम प्रयास था, इसीलिए इस आंदोलन के गर्भ से सर्वोदय, स्वदेशी, स्वराज्य, स्वशासन, स्वभाषा, स्वशिक्षा, स्व राजनीतिक-आर्थिक- सामाजिक-सांस्कृतिक आदि अवधारणाओं का जन्म हुआ। यह अमृत महोत्सव हमें अवसर प्रदान करता है, अपनी जड़ों से जुड़ने का, अपने इतिहास बोध को सही और सुदृढ़ करने का, स्वत्व, स्वबोध और स्वाभिमान को जागृत करने का और यदि हम कहीं भटक गए हों तो अपने को ठीक करने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------महत्वपूर्ण है कृपया जरूर लगा लें-------------
सामनेघाट पर आज शुरू होगा अमृत महोत्सव
लंका स्थित माधव कार्यालय में अमृत महोत्सव की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक धैर्यवर्धन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 19 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक कार्यक्रम तय किए हैं। सामनेघाट स्थित महेशनगर सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओमकार राय करेंगे। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. प्रवेश भारद्वाज भारत के गौरवशाली इतिहास पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed