{"_id":"c440864555f2538e41766c4f6dd7ebcb","slug":"two-lakh-cars-flown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से दो लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से दो लाख रुपये उड़ाए
कार से दो लाख रुपये उड़ाए
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
डालिम्स स्कूल समूह के अध्यक्ष और बॉब जिम के अधिष्ठाता प्रदीप मधोक बाबा की कार से गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दो लाख रुपये उड़ा दिए। लहुराबीर में वारदात तब हुई जब प्रदीप मधोक होटल नटराज के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर जिम में गए थे।
इसी बीच एक बदमाश ने झटके से कार का दरवाजा खोला और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बैग लंका क्षेत्र से बरामद कर लिया लेकिन उसमें पैसे नहीं थे।
प्रदीप मधोक गुुरुवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी बीएमडब्लू कार से लहुराबीर स्थित बॉब जिम गए थे। गाड़ी नटराज होटल के सामने खड़ी थी। जिम में जाने के कुछ देर बाद ही प्रदीप मधोक ने अपने चालक से कार में रखा बैग लाने को कहा। चालक ने कार का दरवाजा खोला तो उसमें रखा बैग गायब था।
विज्ञापन
सूचना के बाद प्रदीप मधोक भी कार के पास पहुंचे। चालक के मुताबिक वह कार के पास में ही था। फिर पास में ही लघुशंका करने लगा तभी किसी ने कार का दरवाजा खोलकर बैग निकाल लिया। सौ नंबर पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नटराज होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाश की छानबीन शुरू की।
फुटेज में एक युवक कार का गेट खोलते देखा गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी। तभी सूचना मिली कि लंका स्थित एक अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर लावारिस बैग पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया, यह प्रदीप मधोक की कार से चुराया गया बैग ही था। उसमें अन्य कागजात तो थे लेकिन रुपये नहीं थे।
अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक को सीढ़ी पर बैग रखते देखा गया। इंस्पेक्टर चेतगंज मुईन अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फु टेज में एक युवक अपार्टमेंट में बैग रखते देखा गया है। हालांकि चेहरा स्पष्ट नहीं है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।