फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two labour killed due to electric shock in Chhath puja pandal at ballia

बलिया में करंट लगने से दो युवकों की मौत, अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़

Tue, 13 Nov 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 13 Nov 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
two labour killed due to electric shock in Chhath puja pandal at ballia
करंट की चपेट में आए युवक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छठ पूजा की तैयारी कर रहे दो युवक करंट लगने से अचेत हो गए। आनन-फानन में दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस पर आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इलाज में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।
विज्ञापन


रामपुर महावल निवासी अमित कुमार यादव (20) एवं चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी आतिश (22) दोनों काली मंदिर के पास छठ पूजा का पंडाल अपने दोस्तों के साथ लगा रहे थे। इस बीच किसी काम से दोनों खेत के रास्ते घर आ रहे थे। इस दौरान खेत के घेराबंदी के लिए लगे लोहे की तार में कहीं से करंट प्रभावित हो रहा था, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। जिससे साथ में आये लोग गुस्सा हो गए। इमरजेंसी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

परिजनों ने बताया कि छठ पूजा की तैयारी के दौरान दोनों को करंट लगा था, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी सांस चल रही थी। लेकिन यहां पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था और सिर्फ फार्मासिस्ट के सहारे इमरजेंसी सेवाएं चल रही थी।

जब तक डॉक्टर आए तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलते ही बलिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इस दौरान उपद्रवी वहां से जा चुके थे। पुलिस ने दोनों शव को शवगृह में रखवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के समय नहीं थी पुलिस 

two labour killed due to electric shock in Chhath puja pandal at ballia
जिला अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी में वायरलेस सेट नहीं होने के कारण पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल का सहारा लेना पड़ा। हालांकि यह भी बताया जाता है कि तोड़-फोड़ के समय अस्पताल में पुलिस नहीं थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची और इसके बाद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, तब कोतवाली पुलिस पहुंची।

इस बीच उपद्रवी फरार हो गए। वहीं, अस्पताल में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं ताकि उसके माध्यम से उपद्रवियों को चिह्नित किया जा सके।  इमरजेंसी व अस्पताल की पुलिस चौकी के अंदर हुई तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एसपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात हुई घटना की जांच कराई जा रही है। उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed