फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two killed including car driver in car-safari vehicle collision

कार-सफारी वाहन की टक्कर में कार चालक सहित दो की मौत

Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two killed including car driver in car-safari vehicle collision
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर सोमवार को महरूमपुर गांव के सामने कार और सफारी की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सफारी चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सैदपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के लंका थाना स्थित जोधपुर मुहल्ला निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव (45) मित्र प्रयागराज जनपद के जंघई थाना क्षेत्र स्थित महरसा गांव निवासी कौशल कुमार तिवारी (35) के साथ कार से गाजीपुर की ओर आ रहे थे। कार वाराणसी के पहड़िया निवासी लालबाबू जैसल (30) चला रहे थे। इधर, एक सफारी गाड़ी वाराणसी की ओर जा रही थी। महरूमपुर गांव सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सफारी वाहन से जा टकराई और डिवाइडर पार करके बाई ओर वितरित दिशा में सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। टक्कर से सफारी वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बिरनो थाना क्षेत्र के बंतरा गांव निवासी रामू यादव (30) अचेत हो गया। घटना के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े और सैदपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार सवार नीरज श्रीवास्तव, चालक लालबाबू जैसल, कौशल कुमार तिवारी और सफारी चालक रामू यादव को सैदपुर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने नीरज और लालबाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल कौशल कुमार तिवारी और रामू यादव को वाराणसी रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही नीरज श्रीवास्तव की पत्नी ज्योति श्रीवास्तव, बहनोई विजय श्रीवास्तव और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और शव देख रोने-बिलखने लगे। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां दो घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed