फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two killed in the land dispute and four injured in jaunpur

यूपीः जमीन के विवाद में महिला सहित दो की पीट कर हत्या, चार घायल  

Tue, 29 Jan 2019 10:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 29 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Two killed in the land dispute and four injured in jaunpur
सांकेतिक
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीट कर एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सदहां गांव में सुबह करीब सात बजे जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने लाठी डंडे के साथ एक परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे से पीटकर प्रभावती देवी (55) पत्नी बंशराज, सरिता देवी, पतराम राम (70), जयहिंद राम (27) और विनोद कुमार (25) गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने प्रभावती को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के देवर जयहिंद की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति विनोद राव, जीतेंद्र, चंद्रकेश, चंद्रशेखर, धीरज के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी धीरज, चंद्रकेश और चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है मामला

सिरकोनी प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी सेवालाल और हीरालाल के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद है। सोमवरा को दोपहर इसी विवाद को लेकर हीरालाल के पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर सेवालाल(55) की पिटाई कर दी। जिससे सेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने होरीलाल, आलोक, ताते, उर्मिला देवी, हुबराज, राज बहादुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
 

सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं। इस सबंध में डीआईजी/एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed