{"_id":"5706c7d74f1c1b7725c81636","slug":"two-killed-in-accident-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
रोहनिया में हादसे के बाद जीटी रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया के भदवर बाईपास और मिर्जामुराद के बीहड़ा में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुआवजे की मांग करते हुए दोनों स्थानों पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। भदवर में करीब तीन घंटे तक जीटी रोड जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे रोहनिया विधायक महेंद्र पटेल और एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन के आश्वासन पर लोग माने और जाम समाप्त हुआ।
रोहनिया के बेल्हना गांव निवासी रमेश कुमार की पत्नी पूनम (30) भदवर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी थी। रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकल से कॉलेज जा रही थी। अस्पताल से कुछ ही दूरी पर सड़क पार करने के दौरान रामनगर से मोहनसराय की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक जाम लगा रहा। विधायक और एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं ट्रक चालक और खलासी कुछ आगे ट्रक छोड़कर भाग गए। पूनम के परिवार में पति और दो बेटे हैं।
दूसरी घटना मिर्जामुराद के बीहड़ा की है। भदोही जिले के शिवरामपुर के रहने वाले धनराज मौर्या (52) बीहड़ा स्थित एक बाटलिंग प्लांट में काम करते थे। दिन में करीब ग्यारह बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर की सलाह पर वह प्लांट से ब्लड टेस्ट कराने के लिए निकले थे। वह प्लांट के सामने जीटी रोड के किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। धनराज की मौके पर ही मौत हो गई। मुआवजे के लिए लोगों ने जाम लगा दिया। प्लांट के मैनेजर ने 40 हजार रुपये की मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।