फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two hundred eminent personalities of Kashi will grace the swearing-in ceremony of PM modi

Modi Cabinet: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की शोभा बनीं काशी की 200 विभूतियां, पढ़ें- किसको आया था आमंत्रण

Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

Varanasi News: नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र के आमजन भी हर्षोल्लास से भरे हुए हैं। जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए गए। हर आदमी मोबाइल और टीवी पर इस कार्यक्रम को देखने के लिए उत्साहित रहा। काशी के विभूति भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच गए थे।

विज्ञापन
two hundred eminent personalities of Kashi will grace the swearing-in ceremony of PM modi
काशी दौरे के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में काशी की कई विभूतियां शामिल होंगी। समारोह में बनारस से दो सौ से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें शहर के संगीत घराने के संगीतज्ञ से लेकर पद्मअवार्डी, ज्योतिषाचार्य, मंदिरों के पुजारी, मठों के पीठाधीश्वर, उद्योगपति, शिक्षाविद, चिकित्सक और स्थानीय विधायक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नौ जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें दुनिया भर से मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के विशिष्ट लोग भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने लगातार तीसरी बार वाराणसी से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


काशी से शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिन मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, उनमें प्रधानमंत्री के नामांकन में प्रस्तावक और अयोध्या में राम मंदिर का मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, प्रस्तावक बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, न्यास के सदस्य वेंकटरमण घनपाठी, कांची कामकोटि पीठ के प्रबंधक वी सुब्रमण्यम मणि, पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास, सतुआ बाबा मठ के महामंडलेश्वर संतोष दास, अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी, धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय, विशालाक्षी मंदिर के महंत पं. राजनाथ तिवारी को भी आमंत्रित किया गया है। 


वहीं, शिक्षाविदों में बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति समेत बनारस घराने के कई पद्म अवार्डी कलाकारों को भी बुलाया गया है। इनके अलावा भाजपा के जिला, महानगर और काशी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय विधायक और मंत्री ने आमंत्रित सदस्यों को खुद फोन करके समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed