{"_id":"67b965a4e713fa05f5035882","slug":"two-hockey-sticks-7-feet-installed-phulvariya-intersection-in-varanasi-traffic-will-eased-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : खिलाड़ियों को समर्पित होगा ये तिराहा, लगेंगी 7-7 फीट की दो हॉकी स्टिक; यातायात में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : खिलाड़ियों को समर्पित होगा ये तिराहा, लगेंगी 7-7 फीट की दो हॉकी स्टिक; यातायात में होगी आसानी
Sat, 22 Feb 2025 11:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:20 AM IST
सार
वाराणसी विकास प्राधिकरण इस तिराहे को और विकसित करेगा। यहां से गुजरने वाले हर शख्स के लिए हाॅकी स्टिक आकर्षण का केंद्र रहेगी। यातायात में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
फुलवरिया से कचहरी की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए आसानी होगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खिलाड़ियों को समर्पित फुलवरिया तिराहे का काम तेज कर दिया गया है। इस तिराहे पर सात-सात फीट की दो हॉकी स्टिक लगाई जाएगी। यहां पर गोलंबर के साथ एक छोटा त्रिकोण बनाया जा रहा है। इससे फुलवरिया से कचहरी की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन
यहां पर वाहनों का टकराव न हो इसके लिए हरियाली के साथ लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वीडीए की ओर से इस तिराहे को खिलाड़ियों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर 7-7 फीट की दो हॉकी स्टिक लगाने के लिए बेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा बेंच, स्कल्पचर आदि का निर्माण कराया जाएगा। पिछले दिनों महाकुंभ से आने वाली भीड़ के चलते काम रुक गया था। अब वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की हिदायत के बाद काम तेज कर दिया गया है। गोलंबर की ईंट बना दी गई है। अब इसमें मिट्टी की भराई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों यही से नगर निगम ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। इस पूरे इलाके को हरा भरा बनाया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए पाथवे का निर्माण भी कराया जाएगा। ओलंपियन पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद ने इस तिराहे का नाम पति के नाम पर करने की गुहार प्रशासन से लगाई है। इस संबंध में वे जल्द प्रशासन को पत्र देंगी।