{"_id":"5c645b9fbdec22297827b217","slug":"two-groups-clash-during-statue-immersion-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट, बाइक फूंकीं-बसों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट, बाइक फूंकीं-बसों में तोड़फोड़
Wed, 13 Feb 2019 11:32 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंदौली में दो गुट भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के अलीनगर थाना अंतर्गत नई बस्ती में बुधवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 20 से अधिक लोगों को चोटें आई।
वहीं उपद्रवी युवकों ने एक बाइक फूंक दी जबकि एक बस का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसी तरह स्थिति काबू किया।
नई बस्ती में युवकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की थी।
बुधवार की देर शाम युवकों ने भव्य शोभायात्रा निकाल कर नाचते गाते मूर्ति विसर्जन के लिए चले। नाचने के दौरान दो युवक आपस मे भिड़ गए। देखते देखत युवक दो पक्ष में हो गए और लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में नई बस्ती निवासी छोटे लाल यादव (40) की हालत गंभीर हो गयी। वही इनके भाई भगवान दास की मोटरसाइकिल कुछ युवकों ने फूंक दी। इसके साथ ही 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

युवकों ने उधर से गुजर रहे एक बस के शीशे भी तोड़ दिए। लॉगऑन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवकों को तितर बितर किया। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पुलिस की तैनाती की गई है।
घायल छोटे लाल को पीएचसी में पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि मारपीट हुई थी लेकिन अब स्थिति काबू में है।