फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died in bike collision in dcm truck jaunpur raebareli highway

जौनपुर: कोहरे के कहर ने ली दो की जान, एक युवक जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Dec 2019 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Two died in bike collision in dcm truck jaunpur raebareli highway
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोहरे के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले के मछलीशहर के छाछो गांव निवासी रत्नेश(23) पुत्र गुलाब अपने पड़ोसी दोस्त सिद्धांत(22) पुत्र शेखर के साथ मंगलवार रात साढ़े नौ बजे घर से पैदल मछलीशहर आया। वहां अपने मित्र मनीष से बाइक लेकर किसी काम से मुंगराबादशाहपुर की तरफ गए थे।
विज्ञापन


रात में करीब ढाई बजे लौटते समय जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर जहांसापुर गांव के निकट उनकी बाइक हाइवे पर खड़ी एक डीसीएम में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि सिद्धांत की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रत्नेश को एम्बुलेंस से सीएचसी के डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उधर, एक अन्य दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की श्रीनेतगंज बाजर के पास इसी हाइवे पर ही अज्ञात वाहन से धक्का लगने से मौत हो गई है। पुलिस उसके शिनाख्त करने के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed