दीवार के पास बैठकर मोबाइल पर मूवी देखना बना काल, दीवार गिरने से दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के पास हरपालपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार शाम को एक दीवार गिरने से दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
हरपालपुर हरिजन बस्ती के पास किसी ने अपनी जमीन पर दस फीट की चहरदीवारी बनवाकर गेट लगा दिया था। आसपास के लोगों ने बताया कि बरसात में ही दीवार टेढ़ी हो गई थी। मंगलवार शाम को तीन युवक जावेद अख्तर निवासी रहीमपुर नई बस्ती, अलाउद्दीन उर्फ गुड्डू रहीमपुर नई बस्ती और गुलाम मुस्तफा उर्फ बेचन दिवार के किनारे बैठकर मोबाइल पर मूवी देख रहे थे। इसी बीच दिवार गिर गई और जिसकी चपेट में तीनों आ गए।
सूचना पाकर एसओ लोहता राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों को अपनी सरकारी जीप में लादकर हास्पिटल ले गए और जिसमे दो की हालत गंभीर थी। जिनको डाक्टर ने ट्रामासेंटर रेफर कर दिए। ट्रामा सेंटर जाते समय रास्ते में ही दो की मौत हो गई।
जावेद अख्तर को चुरामनपुर में एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर है। मृतकों में अलाउद्दीन उर्फ गुड्डू छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके चार लड़के और एक लड़की है। दूसरा गुलाम मुस्तफा उर्फ बेचन दो भाईयों में बड़ा था।
जिसको एक लड़की ढाई साल मुर्शरफ जहां और पत्नी अफसाना बानों है। घटना की सूचना पर एडीएम प्रशासन राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम सदर ने दोनों मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच पांच लाख रुपया दिलाने का आश्वासन दिया।