{"_id":"61d0add78abd4a67803b9215","slug":"two-corona-patients-admitted-in-deendayal-hospital-bhu-also-ready-varanasi-news-vns6312255157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल अस्पताल में दो कोरोना मरीज भर्ती, बीएचयू भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल अस्पताल में दो कोरोना मरीज भर्ती, बीएचयू भी तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमित मरीज अब अस्पताल में भर्ती होने लगे हैं। शुक्रवार आधी रात के बाद दीनदयाल अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल को दूसरी लहर की तरह लेवल थ्री कोविड अस्पताल के रूप में तैयार कराया जा रहा है। यहां गंभीर मरीज भर्ती होंगे।
जिले में पिछले चार दिनों में 46 नए मरीज मिल चुके हैं। इसमें चार बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में दो का इलाज चल रहा है। बताया कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता से बात कर लेवल थ्री अस्पताल के रूप में शुरू करने को कहा गया है। एमएस ने भी पूरी तैयारी की बात कही है। दूसरी लहर में अन्य कोविड अस्पतालों भी तैयारियां चल रही हैं।
बीएचयू में नहीं किया भर्ती, तब पहुंचे दीनदयाल
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि भर्ती दोनों मरीज सोनभद्र के हैं। शुक्रवार रात दोनों बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे थे। मगर उन्हें भर्ती नहीं किया गया। बाद में सूचना मिलने पर दीनदयाल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दीनदयाल में भर्ती दोनों मरीज पति, पत्नी हैं। पति की हालत गंभीर बनी है।