फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two comrades riding a bike died in a car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत

Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two comrades riding a bike died in a car collision
पिंडरा। हाईवे स्थित असबालपुर स्थित स्वामी हरहरानंद आश्रम के सामने मंगलवार अपराह्न अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक व अन्य युवक भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। आसपास लोगों के अनुसार पीछे से तेज रफ्तार में आई कार की टक्कर से बाइक सवार हवा में उछलते हुए कुछ दूरी पर जाकर गिरे। घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार दोनों साथी जौनपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर कुवार निवासी संजय विश्वकर्मा (40) और उमाशंकर पटेल (50) दोनों बढ़ई का काम करते थे। सुबह किसी काम से दोनों साथी बाइक से जौनपुर गए थे और दोपहर बाद घर लौट रहे थे। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन स्थित असबालपुर हाईवे पर अपराह्न ढाई बजे जैसे ही बाइक सवार स्वामी हरहरानंद आश्रम के सामने पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चार से पांच फीट हवा में उछलते हुए संजय व उमाशंकर सड़क पर जा गिरे। वहीं कार छोड़कर चालक सहित अन्य सवार युवक मौके से भाग निकले। रास्ते से गुजर रहे हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष गौरीश सिंह ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बगैर हेलमेट के होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थी। बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने दो घंटे के बाद दोनों का शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव देखते हुए बेसुध हो गए। फूलपुर इंस्पेक्टर मुन्ना राम धौसिया के अनुसार कार सवार कुवार बाजार के रहने वाले हैं, सभी की पहचान कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।
विज्ञापन

------
संकेतक के अभाव में हो रहे रोज हादसे
हिंदू जागरण मंच के गौरीश सिंह सहित आसपास के लोगों के अनुसार हाईवे पर कहीं भी संकेतक नहीं है, इसके कारण आए दिन लोग सड़क हादसे में घायल हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद संकेत नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed